Saturday, August 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, सुरक्षा और व्यवस्थाओं की...

कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, सुरक्षा और व्यवस्थाओं की उठाई मांग

जलालपुर अंबेडकरनगर। आगामी कांवड़ यात्रा-को लेकर श्री नव दुर्गा कांवड़िया मंडल निःशुल्क सेवा समिति ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यात्रा और बेहतर व्यवस्थाओं को लेकर समिति अध्यक्ष सोनू गौड़ और विकास निषाद ने थाना दिवस में उपजिलाधिकारी मधुमिता सिंह को ज्ञापन सौंपकर आठ प्रमुख मांगें रखीं।

समिति की ओर से बताया गया कि 11 अगस्त की शाम छह बजे श्री शीतला मठिया मंदिर, जलालपुर से जल भरने के साथ कांवड़ यात्रा एवं नगर भ्रमण शुरू होगा। इसके बाद श्रद्धालु श्री दुर्गा मंदिर, यादव चौराहा परिसर में विश्राम करेंगे। 12 अगस्त की सुबह 10 बजे श्री दुर्गा मंदिर से कांवड़ यात्रा श्री काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग के लिए रवाना होगी।

ज्ञापन में यात्रा मार्ग और विश्राम स्थल पर साफ-सफाई के साथ पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था कराने, विश्राम स्थल पर शिविर का निर्माण, पुलिस बल की तैनाती और मेडिकल कैंप लगाने की मांग की गई। इसके अलावा यादव चौराहे से रामजानकी मंदिर तक मार्ग पर पानी का छिड़काव कराने, यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन की व्यवस्था करने तथा यात्रा मार्ग पर स्वागत बोर्ड लगाने सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने की मांग की गई।

समिति पदाधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। ऐसे में प्रशासन की ओर से समय रहते आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी किए जाने से श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। समिति ने प्रशासन से यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने में सहयोग की अपेक्षा जताई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments