Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभाजपा नेत्री किरण पाण्डेय के नेतृत्व में लोगों को दिलाई गई सदस्यता

भाजपा नेत्री किरण पाण्डेय के नेतृत्व में लोगों को दिलाई गई सदस्यता


जलालपुर अंबेडकर नगर। देश भर में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत भाजपा सभी वर्गों को पार्टी से जोड़ने मे लगी है।पार्टी की नजर अल्पसंख्यक मतदाताओं पर भी है। इसी कड़ी में बड़ी दरगाह जलालपुर नगर में सदस्यता ग्रहण कराने  पहुंची भाजपा नेत्री किरण पांडे ने मुस्लिम समुदाय के अनेक लोगों को सदस्यता ग्रहण कराते हुए उन्हें भाजपा की रीतियों नीतियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सेवा और समर्पण भाजपा का मूल मंत्र है हम राजनीति समाज और देश को मज़बूत बनाने के लिए करते है । कोई घर ना छूटे कोई वर्ग ना बचें सभी कार्यकर्ता मनोयोग से सदस्यता अभियान को मिलकर सफल बनाये , केवल सदस्यता दिलाना हमारा लक्ष्य ना रहे बल्कि भाजपा की विचार धारा के साथ लोगो को जोड़कर परिवार को बढ़ाना है। विपक्ष का मुस्लिम प्रेम एक धोखा है जबकि तीन तलाक़ से पीड़ित महिलाओं बहनों के सम्मान की रक्षा मोदी सरकार में हुई है।

 नगर महामंत्री विकाश निषाद ने बताया कि राष्ट्र के विकास के लिए, मैं सभी से भाजपा की सदस्यता प्राप्त करके मोदी के साथ हाथ मिलाने का आग्रह करता हूं। उन्होंने लोगों से भाजपा की सदस्यता प्राप्त करने के लिए मिस्ड कॉल करने का अनुरोध किया। वहीं बूथ संख्या 183 पर भी मिस्डकाल सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर ओन करबलाई, दिलीप गुप्ता,मजहर अब्बास,हैदर मेहदी  आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments