Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानगर निगम चुनाव को लेकर व्यक्तिगत राय हेतु पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ...

नगर निगम चुनाव को लेकर व्यक्तिगत राय हेतु पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ किया बैठक

अयोध्या। रिकाबगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रमिला राजपूत ने नगर निगम चुनाव को लेकर व्यक्तिगत तौर से राय लेने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। प्रमिला राजपूत अपने 2 दर्जन से अधिक समर्थकों के साथ पार्टी कार्यालय पर बैठक में शामिल हुई। प्रमिला राजपूत ने बताया कि यदि कांग्रेस पार्टी मुझ पर भरोसा दिखाते हुए पार्टी का टिकट देती है तो निश्चित तौर पर मैं पार्टी को ज्यादा से ज्यादा मतों से जीत दिलाने का कार्य करूंगी। आज भाजपा की सरकार ने अयोध्या वासियों को केवल परेशान करने का कार्य किया है। रोड चौड़ीकरण के नाम पर दुकानों को छीनने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि हम चौड़ीकरण के विरोध में बिल्कुल नहीं है लेकिन चौड़ीकरण के सापेक्ष में भवन स्वामियों और दुकानदारों को उचित मुआवजा दिया जाए। यदि जनता मुझे महापौर पद पर चुनती है तो उनकी दुकानों और आवास का उचित मुवाबजा दिला कर उनको नई जगह पर स्थापित किया जाएगा। यदि पार्टी मुझ को टिकट नहीं देती तो जिसको भी पार्टी अपना उम्मीदवार बनाएगी उसके साथ हम और हमारे समर्थक तन मन और धन से लगकर उस को जिताने का काम करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments