Monday, August 17, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या29 वें राष्ट्रीय युवा उत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक, सीडीओ ने...

29 वें राष्ट्रीय युवा उत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक, सीडीओ ने दिए दिशा-निर्देश


युवा प्रतिभाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता को मिलेगा मंच, अयोध्या बनेगा प्रेरणास्त्रोत


अयोध्या।  मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह की अध्यक्षता में 29वें राष्ट्रीय युवा उत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर विकास भवन सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्सव से संबंधित व्यवस्थाओं और विभागीय समन्वय पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राष्ट्रीय युवा उत्सव में बड़ी संख्या में युवा प्रतिभागी एवं आमजन शामिल होंगे। इसलिए सभी विभाग मिलकर समयबद्ध और प्रभावी ढंग से तैयारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आयोजन स्थल पर साफसफाई, पेयजल, प्रकाश, सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा, पार्किंग और यातायात प्रबंधन की व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता में रखी जाए।

सीडीओ ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों को इनोवेटिव मॉडल तैयार करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए और अयोध्या के विकास एवं सुधार से संबंधित विषयों को प्रमुखता दी जाए। उन्होंने युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास विभाग को सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल गतिविधियाँ, प्रेरणात्मक व्याख्यान, प्रदर्शनी और सूचना काउंटर स्थापित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय युवा उत्सव युवाओं की ऊर्जा, रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करने का एक सशक्त माध्यम है। इसलिए कार्यक्रम को अनुशासित, प्रेरणादायक और सफल बनाने के लिए सभी विभाग पूरी निष्ठा से कार्य करें।

बैठक में जिला युवा कल्याण अधिकारी ऋषिपाल सिंह, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी दिग्विजय सिंह, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर विज्ञान निखिल सिंह, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments