Saturday, September 5, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजल जीवन मिशन से संबंधित समस्याओं को लेकर आयोजित हुई बैठक

जल जीवन मिशन से संबंधित समस्याओं को लेकर आयोजित हुई बैठक

जलालपुर अम्बेडकर नगर। विकास खंड सभागार में जल जीवन मिशन से संबंधित समस्याओं को लेकर ग्राम प्रधानों, जल निगम के अधिकारियों और कार्यदाई फर्म के प्रतिनिधि की बैठक का आयोजन किया गया। भारी हंगामे के बीच इस बैठक में ग्राम प्रधानों ने प्रधान संघ तहसील अध्यक्ष लालू यादव के नेतृत्व में जल जीवन मिशन के तहत डाली जा रही पाइप लाइन से उत्पन्न हो रही समस्याओं का मुद्दा उठाया। बैठक में जल सखी के रूप में चयनित की गई महिलाओं को भी बुलाया गया था किंतु उनकी मौजूदगी न के बराबर रही। इस दौरान ग्राम प्रधान नरेंद्र देव, सुमित सिंह,रणधीर यादव,पिंटू,दिनेश कुमार जल निगम जी बसंत, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सीपी सिंह ट्रेनर श्रेयांश आर्य कोऑर्डिनेटर राकेश सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments