Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरवोटर चेतना महा अभियान के तहत भाजपा कार्यालय पर आयोजित हुई बैठक

वोटर चेतना महा अभियान के तहत भाजपा कार्यालय पर आयोजित हुई बैठक

अंबेडकर नगर। आसन्न लोकसभा चुनाव की दृष्टि से मतदाताओं में जनजागृति के लिए भाजपा ने वोटर चेतना महा अभियान की जिला कार्यशाला भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में आयोजित किया।मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री जिला प्रभारी विजय प्रताप सिंह और अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने किया।

        जिला प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने कार्यशाला में शामिल पदाधिकारियों के उपस्थिति की वृत्त लेने के बाद बुधवार को चंद्रयान 3 के चंद्रमा की दक्षिणी ध्रुव पर सफलता पूर्वक लैंडिंग पर इसरो वैज्ञानिकों और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि देश की जनता चंद्रयान की सफल लैंडिंग का श्रेय इसरो वैज्ञानिकों को देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वैज्ञानिकों के मनोबल को बढ़ाने के लिए आभार प्रकट कर रही है।कहा कि चंद्रयान की सफलता से देश का मस्तक ऊंचा हुआ है।वोटर चेतना महाअभियान लोक सभा चुनाव की तैयारी का ही अंश है।कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा है प्रत्येक अवसर पर हमें अपनी क्षमता का उपयोग करना चाहिए।कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में जनता पुनः प्रचण्ड बहुमत से केंद्र में भाजपा की सरकार बनायेगी।

         भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि सहित उपस्थित कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए वोटर चेतना महा अभियान के जलालपुर विधान सभा संयोजक धीरेंद्र भारती,आलापुर का आनन्द जायसवाल,अकबरपुर का मनोज गुप्ता गुड्डू,टांडा का अनुराग त्रिपाठी,कटेहरी का डाक्टर अमित त्रिपाठी को बनाए जाने की घोषणा करते हुए कहा कि प्रत्येक जिम्मेदार कार्यकर्ता नव मतदाता बनाने में महत्त्व पूर्ण भूमिका का निर्वहन करने के साथ ही मतदाताओं को सहेजने का भी कार्य करते रहें।संचालन जिला मंत्री पंकज वर्मा ने किया।

 कार्यशाला में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,सुभाष राय,विधान सभा पूर्व प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी,जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र,सुमन पाण्डेय, रफत एजाज,डाक्टर रजनीश सिंह,जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह,बाबा राम शब्द यादव,सुरेश कन्नौजिया,दिलीप पटेल देव,लोक सभा विस्तारक राकेश गुप्ता,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, जिला पदाधिकारी,मण्डल अध्यक्ष गण आदि शामिल रहे।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments