Monday, August 17, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबहन और भांजे के गायब होने के मामले में मुकदमा दर्ज

बहन और भांजे के गायब होने के मामले में मुकदमा दर्ज


जलालपुर अंबेडकर नगर। बहन और भांजे के गायब होने के मामले में पुलिस ने भाई की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। मालीपुर थाना क्षेत्र के भिस्वा चितौना गांव निवासी देवमणि तिवारी ने तहरीर देते हुए बताया कि मेरे बहन की शादी जैतपुर थाना क्षेत्र के छीतनपट्टी गांव में सत्येंद्र तिवारी पुत्र पलक धारी तिवारी के साथ हुई थी 19 अगस्त को इन लोगों द्वारा सूचना दी गई कि तुम्हारी बहन व भांजा गायब हो गये है । पीड़ित द्वारा काफी खोजबीन  किया गया परंतु कही इन सब का पता नहीं चल सका। पीड़ित भाई द्वारा जैतपुर पुलिस को तहरीर दी गई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 363, 366 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments