Friday, March 6, 2026
HomeUncategorizedलोक सभा प्रवास योजना अंतर्गत भाजपा कार्यालय पर आयोजित हुई बैठक

लोक सभा प्रवास योजना अंतर्गत भाजपा कार्यालय पर आयोजित हुई बैठक

अंबेडकर नगर । लोक सभा प्रवास योजना अंतर्गत विधान सभा प्रवास योजना की बैठक भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में विधान सभा संयोजक आदर्श चौधरी की संचालन और विधान सभा प्रभारी मनोज मिश्र की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।

         विधान सभा प्रवास योजना की बैठक को सम्बोधित करते हुए विधान सभा प्रभारी मनोज मिश्र ने कहा कि 2024 लोक सभा चुनाव में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ की देश और प्रदेश की जनता के लिए जनहित में किए गए कार्यों के कारण लोक सभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की ही जीत शत प्रतिशत होना निश्चित है। जनता भाजपा सरकारों की कार्यों से संतुष्ट है।

          विधान सभा संयोजक आदर्श चौधरी ने कहा कि विधान सभा स्तर पर संगठन द्वारा निर्देशित कार्यों को पूरी ऊर्जा और लगन से भाजपा कार्यकर्ता कर रहे हैं।उन्होंने सभी सरकारी योजनाओं के संयोजक और प्रमुखों को दिए गए कार्यों को पूरा करने का आवाहन किया।

          बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव,लोकसभा मीडिया संयोजक बाल्मीकि उपाध्याय,सरकारी योजना विधानसभा संयोजक रमेश यादव,जिला आईटी संयोजक मनीष मिश्र,लोक सभा सोशल मीडिया सह संयोजक उदित त्रिपाठी,लोक सभा स्वच्छ भारत योजना संयोजक हितेंद्र सिंह,विधान सभा सोशल मीडिया संयोजक उमा शंकर सिंह,प्रधान मंत्री श्रम योगी मान धन योजना प्रमुख दुर्गेश मिश्र,मण्डल अध्यक्ष सदा राम वर्मा आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments