Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामंडलों की बैठक में आपसी समन्वय के आधार पर चुनाव प्रबंधन करने...

मंडलों की बैठक में आपसी समन्वय के आधार पर चुनाव प्रबंधन करने पर हुआ मंथन


◆ प्रत्येक बूथ पर पिछले चुनाव से मतों के प्रतिशत को है बढ़ाना – सांसद


◆ अयोध्या विधान सभा से प्राप्त हों सर्वाधिक मत – वेद गुप्ता


अयोध्या। बूथ प्रबंधन व कार्यकताओं के आपसी समन्वय स्थापित करने को लेकर पार्टी द्वारा मंडल वार बैठक की जा रही है। मंडल वार बैठक में मंडल तथा शक्ति केन्द्रों के पदाधिकारी को आपसी समन्वय के आधार पर चुनाव का प्रबंधन करने पर मंथन किया जा रहा है। बूथ प्रबंधन को लेकर चर्चा की जा रही है।

                  सोमवार को महानगर के पूरा मंडल की बैठक एचआर पैलेस, बीकापुर मंडल की बैठक पिपरी जलालपुर, हैरिंग्टनगंज मंडल की बैठक विष्णु इंटर कालेज रविवार को देर शाम लोक सभा केन्द्रीय कार्यालय में महानगर के देवकाली मंडल की बैठक आयोजित की गई।

पूरा मंडल की बैठक में लोक सभा चुनाव प्रभारी श्री कृष्ण शास्त्री ने का मेरा बूथ मेरी लोक सभा के मंत्र को ध्यान में रख कर सभी बूथों में विजय का लक्ष्य लेकर चुनाव के प्रचार अभियान में जुट जांए।

सांसद लल्लू सिंह ने कहा बूथ प्रबंधन से ही चुनाव में विजय प्राप्त की जाती है। मंडल व शक्ति केन्द्र के पदाधिकारी बूथ पदाधिकारी व पन्ना प्रमुख के साथ बैठक कर अपने क्षेत्र के बूथों की स्थितियों के बारे में जान लें। प्रत्येक बूथ पर इस चुनाव में पिछले चुनाव की तुलना में प्राप्त मतों के प्रतिशत को बढाना है। कमजोर बूथों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद सरकार ने अयोध्या को विश्व की धार्मिक राजधानी के रूप में विकसित कर रही है। यहां का अद्वितीय विकास किया जा रहा है। हम सभी की यह जिम्मेदारी है कि लोकसभा की विधान सभाओं में अयोध्या से चुनाव में सर्वाधिक मतों का पार्टी को प्राप्त हो। देश में पार्टी के पक्ष में सर्वाधिक मत अयोध्या विधान सभा से प्राप्त हो इस संकल्प को लेकर सभी कार्यकर्ता चुनाव में जुट जाएं।

पूरा मंडल की बैठक में महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, ओम प्रकाश सिंह, जिपंअ प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, गन्ना चेयर मैन दीपेन्द्र सिंह, दिनेश मिश्र, रमापति पाण्डेय, वरूण चौधरी, देवकाली मंडल की बैठक में अरूण तिवारी, शशि प्रताप सिंह, मनमोहन जायसवाल, आलोक द्विवेदी, हैरिंग्टनगंज मंडल की बैठक में जर्नादन मौर्या, गोकरन द्विवेदी, राघवेन्द्र पाण्डेय, अशोक मिश्रा, अवधेश पाठक, अरूण गुप्ता, सरयू दूबे, बीकापुर मंडल की बैठक में शोभनाथ वर्मा, इं रणवीर सिंह, अनिल उपाध्याय, राजन पाण्डेय, राकेश पाण्डेय राना, सुनील मिश्र सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments