Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यागणेश पूजा महोत्सव की तैयारियों पर नगर निगम में बैठक, महापौर ने...

गणेश पूजा महोत्सव की तैयारियों पर नगर निगम में बैठक, महापौर ने दिए निर्देश


अयोध्या। आगामी गणेश पूजा महोत्सव को लेकर नगर निगम के तिलक हाल में महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी की अध्यक्षता में केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति तथा गणेश पूजा आयोजन समितियों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में पूजा समितियों ने साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं नगर निगम के समक्ष रखीं। महापौर त्रिपाठी ने आश्वस्त किया कि अयोध्या पौराणिक नगरी है और यहां सभी धार्मिक आयोजनों में नगर निगम सर्वोत्तम व्यवस्था उपलब्ध कराएगा। उन्होंने जनता से पर्व को प्लास्टिक मुक्त बनाने और डेंगू से बचाव हेतु सतर्क रहने का आह्वान भी किया।

केंद्रीय समिति अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया कि 27 अगस्त से विभिन्न पंडालों में गणेश प्रतिमाओं की स्थापना शुरू होगी, जो 3 सितंबर तक चलेगी। 6 सितंबर को भगवान गणेश की भव्य शोभायात्रा निकलेगी जो गुप्तार घाट पर विसर्जन के साथ सम्पन्न होगी। उन्होंने विसर्जन मार्ग पर अतिरिक्त सफाई, चूना छिड़काव, पेयजल, बेसहारा पशुओं की व्यवस्था और शराब-मीट की दुकानों को बंद कराने की मांग की।

मौके पर उपसभापति राजेश गोंड, अपर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ एवं सुमित कुमार, समिति की ओर से जेएन चतुर्वेदी, अतुल सिंह, जनार्दन पांडेय, रंजीत शर्मा, सुप्रीत कपूर, पवन निषाद, चंदन गुप्त, बजरंगी साहू, संजय श्रीवास्तव, विशाल गुप्त आदि मौजूद थे। संचालन सहसंयोजक गगन जायसवाल ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments