Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबाढ़ आपदा नियंत्रण व प्रबंधन को लेकर एस डी एम की अध्यक्षता...

बाढ़ आपदा नियंत्रण व प्रबंधन को लेकर एस डी एम की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक

आलापुर अंबेडकरनगर। बाढ़ आपदा नियंत्रण व कुशल प्रबंधन हेतु तहसील के शहीद वसुधा सिंह सभागार में उपजिलाधिकारी सौरभ शुक्ल की अध्यक्षता में बाढ़ पूर्व तैयारी हेतु बैठक आयोजित हुई। बैठक में बाढ़ से बचाव हेतु 24 ग्रामों में बाढ़ से निपटने हेतु आपसी समन्वय स्थापित कर सभी आवश्यक व्यवस्था करा लिए जाने के निर्देश दिए गए। विशेषकर नावों की व्यवस्था,सभी बाढ़ चौकियों पर सभी न्यूनतम सुविधा साफ सफ़ाई शौचालय , पशुओं के चारे, एंटीवेनम, व अन्य सामान्य औषधियों की व्यवस्था पशुओं रोगों की रोकथाम हेतु टीकाकरण आदि के निर्देश दिए गए। इस बैठक में तहसीलदार सुनील कुमार,खंड विकास अधिकारी रामनगर दिनेश राम, जहागीरगंज अनिल कुमार, थानाध्यक्ष आलापुर,जहांगीरगंज,राजेसुल्तानपुर, सीडीपीओ, मेडिकल ऑफिसर्स, कानूनगो ,लेखपाल आदि मौजूद रहे।

     इसके पश्चात घाघरा नदी के कटान से बचाव हेतु कम्हरिया  घाट,इटौरा,सराय हंकार,कठमोरवा,आदि ग्रामो के बचाव हेतु ड्रेनिंग घाघरा नदी की धारा डायवर्जन हेतु जी ट्यूब लगाने के कार्य का निरीक्षण अधिशाषी अभियंता एस के सिंह के साथ किया गया व उपरोक्त कार्य समय सीमा के भीतर पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments