Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबैठक में जिलाधिकारी ने कसे अधिकारियों के पेंच

बैठक में जिलाधिकारी ने कसे अधिकारियों के पेंच

अम्बेडकर नगर।  जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में विकास खण्ड जहागीर गंज, रामनगर तथा टांडा का कायाकल्प योजना के अंतर्गत पंचायत भवन तथा परिषदीय विद्यालयों मे पुरुष शौचालय, महिला शौचालय तथा दिव्यांग शौचालय, कक्षा कक्ष में टाइल तथा बाउंडरी वॉल सहित अन्य बिंदुओं की समीक्षा सचिव ग्राम पंचायत, सहायक विकास अधिकारी पंचायत व खण्ड शिक्षा अधिकारी से किया गया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा अवशेष कार्यो को 15 दिवस में पूर्ण करने के निर्देश दिये गए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा कड़े निर्देश दिया गया कि जिनके कार्य समय अवधि में पूर्ण नहीं होंगे उन सचिव ग्राम पंचायत के विरुद्ध कठोर कार्यवाई की जायेगी। बैठक के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी, जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार मिश्र,जिला पंचायत राज अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments