Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरविकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन के संबंध में बैठक आयोजित

विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन के संबंध में बैठक आयोजित


अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में योजनाओं की संतृप्तिकरण के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने के लिए 15 नवंबर से आगामी 26 जनवरी तक विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन के संबंध में बैठक आयोजित किया गया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन के संबंध में समिति गठित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

    अवगत कराना है कि इसके अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन की सुविधाए,आवश्यक वित्त पोषण सेवाएं, एलपीजी कनेक्शन, गरीबों के लिए आवास, खाद्य सुरक्षा, उचित पोषण, विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छ पेयजल सुविधाए तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आदि जैसी बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के लिए सभी लक्षित और पात्र लाभार्थियों के लिए आवश्यक सेवाएं सुलभ बनाना है, जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं की पहुंच को सुगम बनाया जा सके। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम का सफलतापूर्वक एवं प्रभावी ढंग से संचालन हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ.सदानंद गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजकुमार, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी तथा संबंधित विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments