Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर विधान परिषद स्नातक क्षेत्र चुनाव को लेकर भाजपा कार्यालय पर आयोजित हुई...

विधान परिषद स्नातक क्षेत्र चुनाव को लेकर भाजपा कार्यालय पर आयोजित हुई बैठक

0

अंबेडकर नगर।  विधान परिषद स्नातक क्षेत्र चुनाव,लोक सभा चुनाव के लोक सभा प्रवास योजना की बैठक भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री/जिला प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में भाजपा जिला पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि और विधान परिषद एवम लोक सभा प्रवास योजनाओं के दायित्वधारी कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई।

         बैठक को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने कहा कि स्नातक क्षेत्र विधान परिषद सदस्य चुनाव में भाजपा प्रत्याशी जनपद से चुनाव जीते यह जनपद के सभी जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं को सुनिश्चित किया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को तन मन से लगकर संगठन द्वारा निश्चित किए गए चुनावी रणनीति के अनुसार आज से ही लग कर चुनावी समर को अपने पक्ष में लाना होगा।तभी हमें विधान परिषद चुनाव में सफलता प्राप्त होगी।उन्होंने जिला स्तर पर भाजपा जिला कार्यालय को विधान परिषद सदस्य चुनाव का कार्यालय बनाए जाने की घोषणा किया।उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर संगठन ने जिस प्रकार की योजना रचना संगठन ने बनाई है वह ही चुनाव जीतने का मूल मंत्र है।

         भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि विधान परिषद सदस्य चुनाव की दृष्टि से जनपद में 13 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।प्रत्येक केंद्रों पर पड़ने वाले मतों की जिम्मेदारी भाजपा के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है।उन्होंने सभी जिला पदाधिकारियों को मतादातों को अपने पक्ष में करने की जिम्मेदारी सौंप कर उनसे चुनाव संपन्न होने तक सम्पर्क में रहने का का आवाहन किया।उन्होंने मतदान केंद्र सह बैठकों को तय किया।

        लोक सभा प्रवास योजना के प्रभारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू ने कहा कि हम अगर अपने अपने दायित्व के हिसाब से कार्य करेंगे तो लोक सभा चुनाव में जीत हमारी होगी।उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में लोक सभा प्रवास योजना की यह पहली बैठक है।प्रवास की योजना अनुसार संगठन द्वारा तय कार्यों को पूरी ऊर्जा से हम सभी को करना है।उन्होंने प्रवास योजना के अनुसार मंडलों की बैठक और कार्यकर्ताओं से सम्पर्क की योजना रचना को अन्तिम रूप दिया।

          लोक सभा प्रवास योजना संयोजक अवधेश द्विवेदी ने बैठक का संचालन करते हुए कहा कि भाजपा वर्ष 2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव को संगठन के कुशल नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की संगठन के प्रति जागरूक और समर्पण से किए गए कार्यों की वजह से अवश्य जीत हासिल करेगी।उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।  विधान परिषद चुनाव की बैठक का संचालन जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव ने किया।

       बैठक में मुख्य रूप से विधान परिषद सदस्य चुनाव जिला संयोजक विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव,ज्ञान सागर सिंह,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,रमा शंकर सिंह,पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,जय राम विमल,संजू देवी,अनीता कमल,सुभाष राय,निवर्तमान चेयर मैन सरिता गुप्ता,ब्लॉक प्रमुख,गौरव सिंह,अनिल वर्मा,जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता,मनोज मिश्र,रफत एजाज,डाक्टर रजनीश सिंह,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, देवेन्द्र मणि त्रिपाठी,जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,संजय सिंह,विनय पाण्डेय,दीपक  तिवारी,विनय पाण्डेय,पंकज वर्मा,शिव पूजन राजभर,रवींद्र पाण्डेय,जिला आईटी संयोजक मनीष मिश्र,जिला पंचायत सदस्य श्रीकांत कन्नौजिया,सोशल मीडिया जिला संयोजक शाश्वत मिश्र,सह मीडिया प्रभारी बजरंगी पाठक,अभिमन्यु अग्रहरि,रमेश यादव,आदर्श चौधरी,अनन्त राम मिश्र,राजेश सिंह बबलू,अमर नाथ सिंह,डाक्टर संतोष सिंह,नंद कुमार तिवारी राना,संजय तिवारी,अरविंद सिंह डिंपू,डाक्टर शिव पूजन वर्मा,सुरेश अग्रहरि,राम दरश उपाध्याय,रण विजय सिंह,राधव तिवारी आदि मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version