Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या साधना से मिल सकती है तनाव से मुक्ति

साधना से मिल सकती है तनाव से मुक्ति

0

अयोध्या। अयोध्या प्रेस क्लब में सनातन संस्था द्वारा तनाव नियंत्रण विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने वर्तमान समय में बढ़ती प्रतिस्पर्धा, बाजार के उतार-चढ़ाव और भविष्य की अनिश्चितताओं के कारण समाज में बढ़ते तनाव पर चिंता व्यक्त की। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए नीलेश सिंगबाळ ने कहा कि तनाव का मुख्य कारण बाहरी परिस्थितियों से अधिक व्यक्ति की मानसिक स्थिति होती है। उन्होंने बताया कि निरंतर तनाव के चलते शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक समस्याएं बढ़ती हैं, जिससे व्यसन, अपराध और आत्महत्या जैसी घटनाओं में भी वृद्धि हो सकती है।

उन्होंने कहा कि साधना और स्वभावदोषों के सुधार के माध्यम से व्यक्ति अपने मन को मजबूत बना सकता है। कठिन परिस्थितियों में भी सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाकर संतुलित और आनंदमय जीवन जिया जा सकता है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को नियमित नामजप और आध्यात्मिक अभ्यास के बारे में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि आध्यात्मिक अनुशासन अपनाने से मानसिक स्थिरता बढ़ती है।

इस अवसर पर अयोध्या प्रेस क्लब के सचिव जयप्रकाश सहित अन्य सदस्य और गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर तनाव प्रबंधन के उपायों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version