Wednesday, June 3, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमेडिकल कॉलेज को मिली डीएनबी ऑर्थोपेडिक्स की मान्यता, हर वर्ष होंगे दो...

मेडिकल कॉलेज को मिली डीएनबी ऑर्थोपेडिक्स की मान्यता, हर वर्ष होंगे दो पीजी डॉक्टर तैयार

अम्बेडकरनगर। सद्दरपुर स्थित एमआरए मेडिकल कॉलेज को चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। कॉलेज के ऑर्थोपेडिक विभाग को नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज ने जनवरी 2026 से दिसंबर 2030 तक पांच वर्षों के लिए प्रोविजनल एक्रिडिटेशन प्रदान किया है। इसके तहत विभाग में प्रतिवर्ष दो डीएनबी पोस्ट एमबीबीएस सीटों पर स्नातकोत्तर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस उपलब्धि से मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ चिकित्सकों के प्रशिक्षण का मार्ग और अधिक सुदृढ़ होगा। मान्यता मिलने के बाद अब ऑर्थोपेडिक विभाग में पीजी स्तर की पढ़ाई एवं प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी, जिससे चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा।
कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव ने इस सफलता पर ऑर्थोपेडिक विभाग की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने विभागाध्यक्ष एवं सह आचार्य डॉ. जावेद अहमद तथा सहायक आचार्य डॉ. विवेक श्रीवास्तव को राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड द्वारा फैकल्टी के रूप में मान्यता मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए इसे संस्थान के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।
प्रधानाचार्य ने कहा कि ऑर्थोपेडिक विभाग में पीजी कोर्स शुरू होने से विभाग की शैक्षणिक एवं चिकित्सकीय क्षमता में वृद्धि होगी। साथ ही इमरजेंसी सेवाएं और अधिक सशक्त होंगी। इससे क्षेत्र के मरीजों को बेहतर उपचार, विशेषज्ञ परामर्श और त्वरित चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि यह उपलब्धि मेडिकल कॉलेज को चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने में सहायक सिद्ध होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments