Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या14 दिसम्बर को बंद रहेंगी मीट-मांस की दुकानें

14 दिसम्बर को बंद रहेंगी मीट-मांस की दुकानें


अयोध्या। नगर निगम अयोध्या के स्वास्थ्य विभाग ने आगामी 14 दिसंबर को जैन तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ के जन्म कल्याणक (जन्म दिवस) के अवसर पर शहर में मीटमांस की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। इस संबंध में नगर स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा बुधवार आदेश जारी किया।

निर्देशानुसार 14 दिसंबर 2025 (रविवार) को पूरे नगर क्षेत्र में सभी मीट/मांस की दुकानें, मांसाहारी होटल, रेस्टोरेंट तथा संबंधित प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहेंगे। आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि धार्मिक त्योहारों पर आम जनमानस की भावनाओं का सम्मान करते हुए ऐसे प्रतिष्ठानों का संचालन न किया जाए।

आदेश का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों पर नियमों के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस सूचना की प्रतिलिपि महापौर, नगर आयुक्त, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त महोदया सहित संबंधित विभागों को भेजी गई है। नगर निगम ने साफ-सफाई और खाद्य निरीक्षण से जुड़े अधिकारियों को भी 14 दिसंबर को आवश्यक निरीक्षण व पर्यवेक्षण करने के निर्देश दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments