Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामहापौर ने बताया कि 100 दिन में क्या करने वाले है अयोध्या...

महापौर ने बताया कि 100 दिन में क्या करने वाले है अयोध्या नगर निगम में


◆  कर निर्धारण, जलभराव से मुक्ति, कल्याण मंडप, पार्को का सौन्दयीकरण जैसे सुविधाएं मिलने वाली है जनता को


◆ पहली बार डोर टू डोर कूड़ा संग्रहण के लिए आनलाईन मानीटरिंग व्यवस्था होगी लागू


अयोध्या। नये महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने अपनी 100 दिन की कार्ययोजना बताई। कर निर्धारण की विसंगतियों को दूर करना, कूड़ा संग्रहण हेतु आनलाईन व्यवस्था, कल्याण मंडप, सड़क का निर्माण, पार्किंग, गौशाला को आत्मनिर्भर जैसी कई चीजें इस कार्ययोजना में शामिल है।
महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने बताया कि 100 दिन में हम हर वार्ड में कैम्प लगाकर कर निधारण की विसंगतियों को दूर करने का कार्य करेंगे। इन कैम्पों में अन्य विभागों की समस्याओं का भी निराकरण होगा। 738 मठ मंदिरों की सूची तैयार कर ली गयी है जिन्हें गृहकर में छूट दी जायेगी। 6 माह से अधिक लम्बित नामांकरण के प्रकरणों को 100 दिन में निस्तारित किया जायेगा। 60 वार्ड में कूड़ा संग्रहण की व्यवस्था 31 जुलाई तक पूरी कर ली जायेगी। गंदगी फैलाने वाले प्रतिष्ठानों पर जुर्माना वसूली की व्यवस्था 31 जुलाई तक कर ली जायेगी। विस्तारित क्षेत्रों में 47.86 करोड़ की लागत से 59 कार्यो का निर्माण कार्य 30 जून तक पूर्ण कर लिया जायेगा। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अर्न्तगत विस्तारित क्षेत्र में 11.39 करोड़ की लागत से 24 सड़को का निर्माण 15 जुलाई तक पूर्ण कराते हुए जनसेवार्थ सर्मपित किया जायेगा। नगर वासियों को वैवाहिक आयोजनों के दृष्टिगत रायबरेली रोड़ पर 4.70 करोड़ की लागत से प्रस्तावित कल्याण मण्डप के प्रथम तल के स्ट्रक्चर का कार्य 30 अगस्त तक पूरा कर लिया जायेगा। 9.26 करोड़ की लगात से अयोध्या जोन में स्थित 30 मार्गो का निर्माण 30 जून हो जायेगा।
उन्होने बताया कि आवारा कुत्तो व जानवरों के बर्थ कंट्रोल के लिए 3.20 करोड़ की लागत से एनीमल बर्थ कंट्रोल भवन का निर्माण प्रगति पर है। जिसे 30 जून तक पूर्ण करते हुए आवारा कुत्तों के जन्म नियंत्रण की कार्यवाही प्रारम्भ की जायेगी। स्मार्ट सिटी के अर्न्तगत पाकिंग सुविधा के लिए कचेहरी के पीछे स्थित मल्टी लेवल कार्य पार्किंग का निर्माण 30 अगस्त तक पूरा कर लिया जायेगा। गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने के दृष्टिगत विभिन्न उत्पाद विक्रय के लिए 20 जून से उपलब्ध रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments