अयोध्या। जनपद अयोध्या में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारियों के तहत निर्वाचक नामावली का वृहद पुनरीक्षण 18 जुलाई 2025 से शुरू होगा। यह जानकारी जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने दी।
निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के तहत बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना व सर्वेक्षण की प्रक्रिया 14 से 22 सितम्बर तक चलेगी। इस दौरान 1 जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी योग्य मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन 14 अगस्त से 22 सितम्बर तक स्वीकार किए जाएंगे। प्रकाशित अनंतिम मतदाता सूची 5 दिसम्बर को जारी होगी, जबकि उस पर दावे और आपत्तियां 6 से 12 दिसम्बर के बीच ली जाएंगी। इनका निस्तारण 19 दिसम्बर तक किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 15 जनवरी 2026 को होगा। सार्वजनिक अवकाशों में भी कार्यालय खुले रहेंगे। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समय सीमा में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी।