Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंदिग्ध परिस्थितियों में मिला विवाहिता का शव, जॉच में जुटी पुलिस

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला विवाहिता का शव, जॉच में जुटी पुलिस

जलालपुर अंबेडकर नगर। 27 वर्षीय महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर कमरे में शव पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। प्रकरण जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के गौरा कमल गांव की है । गांव निवासिनी कविता प्रजापति पत्नी बृजेश प्रजापति 27 वर्ष की रविवार को सुबह चारपाई पर शव मिला तो गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर मायके से मृतका के पिता राम बचन प्रजापति निवासी शाहपुर महमदपुर थाना बसखारी पुत्री की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है । मृतका की शादी वर्ष 2013 में हिंदू रीति रिवाज के साथ किया गया था जो गांव मे ही पंचायत सहायक के पद पर तैनात थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। एक तरफ जहां मृतका के मायके वाले आरोप लगा रहे हैं कि मेरी पुत्री का गला दबाकर हत्या कर दिया गया वहीं ससुराली जनों ने आत्महत्या किए जाने की बात कही है । पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी हुई है ।कोतवाल जयप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है तहरीर के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments