Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंदिग्ध परिस्थितियों में मिला विवाहिता का शव, मुकदमा दर्ज आरोपी हिरासत में

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला विवाहिता का शव, मुकदमा दर्ज आरोपी हिरासत में


जलालपुर अंबेडकर नगर। नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मृतका के पिता ने दहेज की प्रताड़ना तथा हत्या का आरोप लगाते हुए पांच लोगों की विरुद्ध थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्यवाही करने मे जुटी है। मामला जलालपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नगपुर बाजार की है। बीते बुधवार को नव विवाहित ज्योति 28 वर्ष का घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई । जिसकी सूचना मोबाइल से पिता को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। वहीं मृतका के पिता प्रेमचंद निवासी खानपुर जनपद गाजीपुर ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मेरी पुत्री का विवाह दिसंबर 2017 में अभिषेक सोनी के साथ हुई थी जो दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे जिसको बीते बुधवार को ज्योति को फांसी लगाकर मार डाला गया। इस मामले मे सुरेश,नीलम,विवेक,विशाल व अभिषेक को नामजद किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर अंग्रिम कार्यवाही शुरू कर दिया है। मृतका के पास 3व 1वर्ष के बच्चे हैं। क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है तथा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मुकदमा पंजीकृत किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments