Saturday, September 5, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानिषाद राज की जयंती पर सम्पन्न होगा 21 कन्याओं का विवाह

निषाद राज की जयंती पर सम्पन्न होगा 21 कन्याओं का विवाह


◆ शुक्रवार को भव्यता से आयोजित होगा जयंती समारोह


अयोध्या। महाराजा निषाद राज जयंती समारोह को भव्यता के साथ मनाए जाने की तैयारियां पूरी कर ली गई है। जयंती समारोह के अवसर पर 21 कन्याओं का विवाह सम्पन्न कराया जाएगा। निषाद समाज के अध्यक्ष श्याम लाल निषाद व संरक्षक डॉ नानक शरण महामंत्री मोती राम निषाद के द्वारा प्रेस वार्ता के दौरान तैयारियों की जानकारी दी गई है। जिसमें पूरे जिले भर के निषाद समाज के लोग शामिल होंगे।

निषाद समाज के अध्यक्ष श्याम लाल निषाद ने बताया कि महाराजा निषाद की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 5 अप्रैल को महाराज निषाद राज जयंती समारोह में धूमधाम से  शोभायात्रा निकाली जाएगी। पूरे जिले के समाज के लोग इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए आ चुके हैं। शोभायात्रा में महाराजा निषाद राज की झांकी के साथ भगवान राम के जीवन चरित्र की झांकियां आकर्षण का केंद्र बनेगी।

उन्होंने बताया कि इन झांकियों की शोभायात्रा नियावां से गुदड़ी बाजार, चौक रिकाबगंज से होते हुए थाना कैंट के पाटेश्वरी मंदिर पर पहुंचकर समाप्त होगी। जहां पाटेश्वरी मंदिर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान 21 गरीब कन्याओं की शादी कराई जाएगी। उन्होंने सभी से आग्रह करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर इस कार्यक्रम को सफल बनाना है इस प्रेस वार्ता में निषाद पार्टी संगठन जिला अध्यक्ष डॉ विजय निषाद महामंत्री मोतीराम निषाद अरुण निषाद रामबहोर निषाद उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments