Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअंकपत्र एवं पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन

अंकपत्र एवं पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन

जलालपुर,अंबेडकर नगर। शनिवार को भियांव ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय नत्थूपुर खुर्द में अंकपत्र एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कक्षा पांच में सिद्धार्थ मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं प्रीति सिंह ने द्वितीय, नेहा सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापक जफर अब्बास ने किया।परिणाम घोषित करने के पश्चात छात्र छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया। प्रधानाध्यापक अरशद कमाल ने मेधावी बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए माला पहनाकर  अंक पत्र देते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना किया।ग्राम प्रधान श्री राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बच्चों का रिपोर्ट कार्ड देखकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित समस्त अध्यापकों की कार्यशैली को देखकर उनकी उनकी प्रशंसा की। उक्त अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष मंगल सिंह, सहायक अध्यापक जफर अब्बास,शिक्षामित्र प्रियंका मौर्या, प्रतिमा सिंह,रामावती देवी,विमला, बृजबाला, प्रदीप कुमार, रामप्रीत फूलचंद,छात्र छात्राओं के अभिभावक एवं गांववासी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments