Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादीपोत्सव में विश्व कीर्तिमान बनाने के लिए 51 घाटों की मार्किंग का...

दीपोत्सव में विश्व कीर्तिमान बनाने के लिए 51 घाटों की मार्किंग का कार्य शुरू


◆ एक सप्ताह में समाप्त होगा मार्किंग का कार्य


अयोध्या। दीपोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए राम की पैड़ी एवं चौधरी चरण सिंह के 51 घाटों की मार्किंग का कार्य शुरू कर दिया गया। शुक्रवार को दीपोत्सव नोडल अधिकारी प्रो संत शरण मिश्र, उपकुलसचिव दिनेश कुमार मौर्य, प्रो शैलेन्द्र कुमार वर्मा एवं अन्य शिक्षकों ने भौतिक सर्वेक्षण कर घाटों का नाप जोख शुरू कराया। इसके अतिरिक्त दोनों स्थलों के पांच भंडार गृह का भी निरीक्षण किया। जिसमें दीपोत्सव से संबंधित सामग्री रखी जायेगी। उसकी साफ-सफाई एवं बिजली व्यवस्था दुरस्त रखने का संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किया।

       दीपोत्सव नोडल अधिकारी प्रो0 संत शरण मिश्र ने बताया कि राम की पैड़ी एवं चौधरी चरण सिंह के 51 घाटों का भौतिक सर्वेक्षण के साथ कर्मियों द्वारा मार्किंग को शुरू करने के लिए नाप जोख का कार्य शुरू कर दिया गया है। सभी घाटों के मार्किंग का जिम्मा विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव मो0 सहील को दिया गया है। इनकी देखरेख में विश्वविद्यालय के कर्मी मार्किंग का कार्य एक सप्ताह में पूर्ण कर लिए जायेंगे।

नोडल अधिकारी ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन दीपोत्सव की तैयारियों को कुलपति द्वारा गठित 21 समितियों के माध्यम से अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। दोनों स्थलों के घाटों पर विश्वविद्यालय, सम्बद्ध महाविद्यालयों एवं इण्टर कालेज के 25 हजार वालंटियर्स तैनात किए जायेंगे। इनकी मदद से 21 लाख से अधिक दीए प्रज्ज्वलित कर विश्व कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments