Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविकास खंड स्तर पर लगेगा दिव्यांगजनों के उपकरणों का चिन्हांकन शिविर

विकास खंड स्तर पर लगेगा दिव्यांगजनों के उपकरणों का चिन्हांकन शिविर


अयोध्या। भारतीय कृषि अंग निर्माण निगम कानपुर द्वारा जनपद में दिव्यांगजनों हेतु सहायक उपकरणों का चिन्हांकन शिविर लगाया जायेगा। जिलाधिकारी नीतिश कुमार ने बताया  कि  शिविर विकास खण्ड परिसर मवई में 1 फरवरी को 11 से 4 बजे तक, विकास खण्ड परिसर मयाबार में 2 फरवरी को 11 से 4 बजे तक, विकास खंड परिसर बीकापुर में 3 फरवरी को 11 से 4 बजे तक, विकास खण्ड परिसर मिल्कीपुर में 5 फरवरी को 11 से 4 बजे तक व विकास खण्ड परिसर हरिग्टनगंज में 6 फरवरी को 11 बजे से 4 बजे तक आयोजित किया जायेगा।  उन्होंने बताया कि शिविर एडिप योजना के अंतर्गत दिव्यांगजनों के लिए लगने वाले आवश्यक अभिलेख लाने अनिवार्य होंगे। जिसमें आधार कार्ड, यूडीआईडी कार्ड, आय प्रमाण पत्र सांसद,  विधायक एवं ग्राम प्रधान द्वारा प्रदत्त आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments