Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबाजारों की तीसरी आंख से की जायेगी निगरानी

बाजारों की तीसरी आंख से की जायेगी निगरानी


आलापुर अंबेडकर नगर। सुरक्षा की दृष्टिगत राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न बाजार मे सीसीटीवी कैमरे लगवा दिया गया है। शासन की मंशा है कि हर व्यक्ति को सुरक्षित रखा जाए। इसी कड़ी में चौक चौराहो पर वाई फाई युक्त कैमरे लगाए गए। नवागत थानाध्यक्ष संत कुमार सिंह के आते व्यवस्था अमल में पूरी तरह लाई गई। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ के आकस्मिक निरीक्षण में उन्होंने भीड़भाड़ वाले चौक चौराहो पर और राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र की सीमाओं पर सुरक्षा के लिए स्पीड ब्रेकर और कैमरा लगवाने के लिऐ निर्देशित किया था जिसका अमल बुधवार को कैमरे लगाकर सीमाओं पर स्पीड ब्रेकर, चौक चौराहों पर सुरक्षा सुसज्जित किया गया।

इस विषय में राजे सुल्तानपुर थाना अध्यक्ष संत कुमार सिंह से बात करने पर उन्होंने बताया कि हमारा उद्देश्य है कि हर व्यक्ति,छात्राओं, महिलाओं की सुरक्षा को और आम आदमी को  सुरक्षित कैसे रखा जाए। यही हमारा मुख्य उद्देश्य है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सभी चौराहों पर और राजेसुल्तानपुर के समस्त सीमाओं पर ब्रेकर और वाईफाई युक्त कैमरे लगवाए गए हैं और भी जगह पर कैमरा लगवाया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments