Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशराबियों के उत्पात से परेशान है बाजारवासी

शराबियों के उत्पात से परेशान है बाजारवासी

कटेहरी अम्बेडकर नगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के अन्नावा बाजार तथा आसपास गांव के पियक्कड़ शराब के नशे में अभद्रता की सीमाओं को को पार कर रहे हैं। आरोप है कि गाली गलौज के समय हल्ला गुहार पर 112 नंबर पुलिस आती है और बिना कार्यवाही के वापस चली जाती है।

चर्चा है कि पुलिस के संरक्षण में अंडा की दुकानों पर खुलेआम शराब बेची जा रही है, इतना ही नहीं अन्नावा बाजार के दक्षिण स्थित बाग में जुआरी युवक दिनभर ताश पत्ता के साथ जुआ खेलते हैं शाम को शराब के नशे में धुत होकर आने जाने लोगों राहगीर महिलाओं के साथ- साथ अभद्र व्यवहार मारपीट के साथ- साथ गाली- गलौज करते हैं ये सिलसिला आए दिन होता रहता है। बाजार वासियों ने बताया कि बुधवार की रात लगभग आठ बजे से शराबियों का गाली गलौज तथा मारपीट का सिलसिला शुरू हो गया जो देर रात तक चलता रहा लोगों ने बताया कि सूचना पर रात मे ही 112 नंबर पुलिस ने आकर दो युवकों को पकड़ कर ले गई सुबह दोनों युवक बाजार में घूमते नजर आए। इतना ही नहीं पुलिस की मिलीभगत एवं निष्क्रियता से केवल बाजार ही नहीं आसपास शारदा सहायक नहर की पुलिया तथा गांव- देहात में अवैध तरीके से शराब बिकने की चर्चा है जिससे आम लोगों में दहशत का माहौल है वहीं असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments