Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकई मंदिरों महंतो ने दिया भाजपा महापौर प्रत्याशी का समर्थन

कई मंदिरों महंतो ने दिया भाजपा महापौर प्रत्याशी का समर्थन


अयोध्या। भाजपा मेयर प्रत्याशी महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने बुद्ध पूर्णिमा पर आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत की। वहीं विभिन्न समाज के मंदिरों में समारोह पूर्वक उनका स्वागत किया गया। भाजपा महापौर प्रत्याशी को हनुमान कुंड वार्ड के गुरु रविदास मंदिर, हनुमान कुंड में आयोजित कार्यक्रम में कोरी समाज मंदिर ,पासी समाज मंदिर, धोबी समाज मंदिर के महंत बनवारी पंत, घनश्याम पंत दिवाकर, राम दिनेश दास, छतर दास, दिनेश दास एवं नौमेश दास तथा अन्य समाज मंदिर के महंतों ने समर्थन दिया है।



महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार के प्रयासों की बदौलत अयोध्या विश्व पयर्टन के मानचित्र पर स्थापित हो गयी है। जिससे रोजगार सृजन की सम्भावनाओं को सम्बल मिला है। जल्द अयोध्या देश के प्रमुख व्यापारिक केन्द्रों में एक होगा। जिसका लाभ अयोध्या की जनता को मिलेगा। यहां निवेश भी बढ़ेगा। केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति को मिला है। जिससे आम जनता में उत्साह का माहौल है।
सरदार पटेल नगर 23 वार्ड में भारत रत्न लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल भवन में आयोजित कार्यक्रम में महापौर प्रत्याशी भाजपा गिरीश पति त्रिपाठी ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बुद्ध पूर्णिमा पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान उन्होने बुद्ध पूर्णिमा के बारें में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर पार्षद प्रत्याशी मिथिलेश वर्मा, अवधेश वर्मा, सभाराज वर्मा, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, लक्ष्मण वर्मा, मंडल महामंत्री, संजय गुप्ता, रामकृष्ण, वार्ड अध्यक्ष राम निहाल सिंह, फूलचंद रावत, मंगल पासवान, राम आशीष रावत ,आत्माराम वर्मा, सूरज सोनकर अनुसूचित मोर्चा महानगर अध्यक्ष, दिलीप रावत उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments