Tuesday, October 20, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापत्रकार महासंगठन के अध्यक्ष बलराम तिवारी सहित कई संपादकों व पत्रकारों को...

पत्रकार महासंगठन के अध्यक्ष बलराम तिवारी सहित कई संपादकों व पत्रकारों को मिला प्रेरणा पत्रकारिता सम्मान

मिल्कीपुर, अयोध्या। प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा ने अपने सम्मान की श्रृंखला में गुंडाल विजय कुमार हैदराबाद तेलंगाना के प्रेरणादाई सलाह पर देश के विभिन्न प्रांतों से समाचार पत्रों के संपादकों व पत्रकारों को प्रेरणा पत्रकारिता सम्मान प्रदान किया है। प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के संस्थापक कवि संगम त्रिपाठी ने बताया कि प्रेरणा पत्रकारिता सम्मान 2023 के लिए भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंगठन के अयोध्या जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार बलराम तिवारी, अनिल सेन संपादक जबलपुर दर्पण जबलपुर मध्यप्रदेश, रवि खजूरिया संपादक नई रोशनी जम्मू, कुमुद रंजन सिंह पत्रकार नालंदा बिहार, कैलाश कुमार सह संपादक युवा प्रदेश/24 न्यूज शहडोल मध्यप्रदेश को उनके द्वारा श्रेष्ठ पत्रकारिता सेवा हेतु प्रदान किया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य निष्पक्ष पत्रकारिता कार्य व पत्रकारिता के माध्यम से साहित्य व हिंदी के प्रचार प्रसार को प्रोत्साहित करना है। प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा प्रेरणा पत्रकारिता सम्मान 2023 प्रेरणादायक पत्रकारिता हेतु प्रदान किया जाता है। हिंदी साहित्य के प्रचार प्रसार को प्राथमिकता देते हुए समाचार पत्र प्रकाशित करने और हिंदी प्रचार प्रसार में इन सभी कलमकारों ने जो सहयोग प्रदान किया है, वह प्रेरणादायक है। प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के महासचिव प्रदीप मिश्र अजनबी दिल्ली व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ लाल सिंह किरार ने बताया कि हिंदी प्रचार प्रसार के क्षेत्र में काम कर रहे कवि, साहित्यकार, समाजसेवी, पत्रकार व शिक्षाविद को प्रेरणा सम्मान प्रदान किया जा रहा है। जिससे हिंदी को समृद्ध बनाने की दिशा में साहित्यकार, समाजसेवी, पत्रकार व शिक्षाविद प्रेरणादायक कार्य करें। प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के प्रेरणा स्त्रोत डॉ धर्म प्रकाश वाजपेयी ने कहा कि हिंदी के प्रचार-प्रसार में जो भी सहयोग प्रदान कर रहे हैं, वे सम्मान के पात्र हैं। प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के संस्थापक कवि संगम त्रिपाठी ने बताया कि प्रेरणा सम्मान श्रेष्ठ कार्यों हेतु निरंतर प्रदान किया जाएगा। जिससे हिंदी के प्रचार-प्रसार में नव ऊर्जा का संचार हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments