Wednesday, March 11, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभाजपा नगर अध्यक्ष पद के होने वाले चुनाव को लेकर कई दावेदार...

भाजपा नगर अध्यक्ष पद के होने वाले चुनाव को लेकर कई दावेदार मैदान में


जलालपुर अंबेडकर नगर। भाजपा नगर अध्यक्ष पद के होने वाले चुनाव को लेकर दावेदारों मे होड़ मची हुई है, जो कई चेहरे अपने-अपने दावे अध्यक्ष पद के लिए कर रहे हैं। फिलहाल देखना है कि इस बार पार्टी किसको इस पद पर अपना अध्यक्ष पद देने में सफल होती है। बताते चलें कि जलालपुर नगर में भाजपा नगर अध्यक्ष पद के लिए कई लोग मैदान में है जो अपने अपने गणित बैठाने में जुटे हुए हैं इस गणित में कौन सफल होता है अभी आने वाला समय ही बताएगा जहां इस पद के लिए वर्तमान नगर अध्यक्ष देवेश मिश्रा हुंकार भर रहे हैं तो वहीं पिछड़े वर्ग से संदीप अग्रहरि, शिशु मौर्य, आनंद जायसवाल, आसाराम मौर्य, रामवृक्ष समेत तमाम  लोग अध्यक्ष पद के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं। फिलहाल नगर अध्यक्ष पद को लेकर लोगों में घमासान मचा हुआ है इस बार लोगों द्वारा नए चेहरे पर अधिक अटकलें लगाई जा रही है कि इस बार नगर अध्यक्ष पद के लिए नया चेहरा ही सामने आएगा। लोगों द्वारा अटकलें लगाई जा रही है कि इस बार भाजपा पिछड़े वर्ग को अपना अध्यक्ष पद दे सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments