Wednesday, August 5, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमण्डल अध्यक्ष ने अमृत सरोवर की साफ - सफाई कर किया वृक्षारोपण

मण्डल अध्यक्ष ने अमृत सरोवर की साफ – सफाई कर किया वृक्षारोपण

आलापुर अम्बेडकर नगर । सामाजिक न्याय सप्ताह कार्यक्रम के अन्तर्गत भाजपा रामनगर मण्डल अध्यक्ष अभिषेक निषाद के नेतृत्व में ग्राम पंचायत इंदईपुर में अमृत सरोवर की साफ – सफाई करते हुए वृक्षारोपण किया गया। भाजपा रामनगर मण्डल अध्यक्ष अभिषेक निषाद ने अपने वक्तव्य में कहा कि जल जीवन का अद्वितीय स्रोत है। यहाँ पानी के बिना हम जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। पृथ्वी पर जीवन की निरंतरता के लिए पानी आवश्यक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना अमृत सरोवर योजना जो जन संरक्षण और संचय में एक अहम कड़ी है, वहीं स्वच्छता की बात करते हुए कहा कि स्वच्छता एक अच्छी आदत है जो हम सभी के लिये बहुत जरुरी है। वृक्षारोपण करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण से हमारे जीवन की गुणवत्ता पर्यावरण पर निर्भर करती है। इस दौरान आनन्द गौतम, श्यामकन्हैया चतुर्वेदी, दीपक कुमार, अभिषेक त्रिपाठी ग्राम प्रधान अरुण मौर्य, उत्तम सिंह, विशाल गौतम, पवन चतुर्वेदी, धर्मेन्द्र गुप्ता सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments