Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया

नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया

0

जैतपुर अंबेडकर नगर। थाना जैतपुर क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

पीड़िता की मां ने  बीते 15 सितंबर को थाने में तहरीर दी थी कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री, जो स्थानीय बालिका विद्यालय में कक्षा नौ की छात्रा है, सुबह विद्यालय जाते समय रास्ते से लापता हो गई। आरोप लगाया गया था कि ग्राम करैदा, थाना लौधियारा, जनपद प्रयागराज निवासी प्रिंस चौहान पुत्र कौशलेंद्र चौहान, जो अपने मामा इंद्रभान के माध्यम से उनके घर आता-जाता था, ने छात्रा को बहला-फुसलाकर भगा लिया। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी छात्रा का पता न चलने पर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

थाना प्रभारी धीरेन्द्र कुमार आजाद के नेतृत्व में गठित टीम ने उच्चाधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत आरोपी प्रिंस चौहान को सेहरी अंडरपास ओवरब्रिज के पास से हिरासत में लिया। आरोपी को कारवाई पूर्ण कर यायालय भेज दिया गया, वहीं बरामद नाबालिग छात्रा को महिला पुलिस कर्मियों की अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की गई और आरोपी को विधिक प्रक्रिया के अंतर्गत न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version