Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर मालीपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, चेन स्नैचिंग करने वाली दो महिला चोर...

मालीपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, चेन स्नैचिंग करने वाली दो महिला चोर गिरफ्तार

0

जलालपुर अम्बेडकर नगर। मालीपुर थाना पुलिस ने चेन स्नैचिंग में सक्रिय दो महिला चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की एक सोने की चेन और पान नुमा कुंडल बरामद किया है। पकड़ी गई दोनों महिलाएं झारखंडी मंदिर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वारदात को अंजाम देती थीं। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार ने बताया कि पकड़ी गई महिला  पूजा पत्नी साहिल और रजनी पत्नी विशाल, मूल निवासी ग्राम पाउस थाना दोहरीघाट जनपद मऊ हैं, जबकि वर्तमान में शाहगंज जनपद जौनपुर में रह रही थीं। शनिवार को नगरी क्षेत्र में सक्रियता की सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में पता चला कि दोनों महिलाएं भीड़-भाड़ वाले स्थलों खासकर मंदिरों में पहुंचकर महिलाओं की चेन और गहनों पर नजर रखती थीं और मौका मिलते ही झपट्टा मारकर फरार हो जाती थीं। पुलिस ने इनके पास से एक सोने की चेन और एक पान के आकार का सोने का कुंडल बरामद किया है।

इस सफल कार्रवाई में थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार के साथ उप निरीक्षक त्रिलोकी नाथ, कांस्टेबल मनी कुमार, अजय चौधरी, अनुज चौहान, और महिला कांस्टेबल संजू चौहान की अहम भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम की तत्परता की सराहना करते हुए इसे अपराध पर लगाम लगाने की दिशा में सराहनीय प्रयास बताया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version