Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजनता को जागरूक कर अधिकाधिक पात्रों को दिलाएं सरकार योजनाओं का लाभ...

जनता को जागरूक कर अधिकाधिक पात्रों को दिलाएं सरकार योजनाओं का लाभ – कमलेश


अयोध्या। भाजपा की विकसित भारत संकल्प यात्रा महानगर के चार वार्डो में पहुंची। कर्पूरी ठाकुर वार्ड की यात्रा के मुख्य अतिथि महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव रहे। इस दौरान भारत को विकसित करने तथा जन-जन तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी व पात्र व्यक्तियों को उसका लाभ दिलाने का संकल्प लिया गया।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य सम्पर्क और संवाद है। सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद तथा वे पात्र व्यक्ति जो किन्ही कारणों से योजनाओं के लाभ से वंचित है उनसे सम्पर्क कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाना है। साथ जनसमान्य को सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करना है। जिससे अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को उसका लाभ मिल सके।

कर्पूरी ठाकुर वार्ड की यात्रा में मुख्य रूप से उपसभापति नगर निगम जय नारायण सिंह रिंकू, कार्यक्रम संयोजक जयप्रकाश श्रीवास्तव, शैलेंद्र कोरी, तिलक राम मौर्या, रवि सोनकर, सचिन सरीन, वरुण चौधरी, नागेश प्रताप सिंह, सूरज सोनकर, पवन मौर्य पार्षद विकास कुमार मौजूद थे।

दूसरी यात्रा चौधरी चरण सिंह वॉर्ड में पहुंची। यात्रा में अयोध्या मंडल यात्रा के संयोजक, मुकेश तिवारी पार्षद, खुशीराम पंडित, लक्ष्मण वर्मा मौजूद थे। ग्रामीण क्षेत्र में मड़ना की यात्रा में  संयोजक दिनेश मिश्रा, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामचंद्र वर्मा, महानगर मंत्री विपिन सिंह बबलू, ओम प्रकाश यादव, अनिरुद्ध विश्वकर्मा, ने जनता से संवाद किया। चौथी यात्रा ताहीरपुर बरौली पहुंची। जहां भाजपा पदाधिकारियों ने लोगों से सम्पर्क किया। इस दौरान भारत को विकसित करने का संकल्प लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments