Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजमौली में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो दर्जन अवैध निर्माण ध्वस्त कर...

जमौली में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो दर्जन अवैध निर्माण ध्वस्त कर भूमि कराई अतिक्रमणमुक्त


जलालपुर अंबेडकर नगर। नगर पालिका क्षेत्र के जमौली में गुरुवार को प्रशासन ने सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान करीब दो दर्जन लोगों द्वारा किए गए पक्के और अस्थायी निर्माणों को ध्वस्त कर भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, बीते दिनों प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि जमौली क्षेत्र में कुछ लोगों ने राजस्व विभाग की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर झोपड़ियां और पक्के मकान बना लिए हैं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उप जिलाधिकारी राहुल गुप्ता के नेतृत्व में गुरुवार को प्रशासन, नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अभियान चलाया।

अभियान के दौरान सुशील, सदानंद, रामअजोर, जसवंत, बच्चू लाल, श्रीराम, नंदलाल, मिठाई लाल सहित लगभग दो दर्जन लोगों द्वारा किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।

वार्ड सभासद बृजेश ने कहा कि क्षेत्र में तालाब व अन्य सरकारी स्थलों पर भी अतिक्रमण किया गया है, लेकिन उन पर अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से इस संबंध में शिकायत करने की बात कही।

उप जिलाधिकारी राहुल गुप्ता ने बताया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध कब्जों को हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह, कोतवाल संतोष कुमार सिंह, नगर पालिका व राजस्व विभाग के कर्मचारी तथा भारी पुलिस बल मौजूद रहा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments