Sunday, May 24, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजलालपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के गांजे संग दो अंतरजनपदीय...

जलालपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के गांजे संग दो अंतरजनपदीय तस्कर गिरफ्तार


जलालपुर, अंबेडकर नगर। थाना जलालपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 42.327 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर दो अंतरजनपदीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त अर्टिगा कार, दो मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी डॉ. तेजवीर सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी जलालपुर अनूप कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

एडिशनल एसपी डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को बकरीद पर्व के मद्देनजर क्षेत्र भ्रमण, रात्रि गश्त और वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नहर पुल के पास सफेद रंग की अर्टिगा कार में सवार दो व्यक्ति अवैध गांजा लेकर सप्लाई की फिराक में खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों आरोपितों को पकड़ लिया।

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपितों की पहचान राकेश यादव पुत्र लालधर यादव निवासी बुढहट थाना हरपुर बुढहट जनपद गोरखपुर तथा अय्यूब पुत्र स्व. अली हुसैन निवासी हदैरपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई। तलाशी के दौरान कार से 39 बंडलों में रखा कुल 42.327 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से एक मारुति अर्टिगा कार, दो मोबाइल फोन और 2200 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। मामले में थाना जलालपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अय्यूब के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक गुलाम रसूल, उपनिरीक्षक दिलेश कुमार, कांस्टेबल धनंजय यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments