Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमहरुआ थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह का तबादला, यादवेंद्र सोनकर बनाए गए महरुआ...

महरुआ थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह का तबादला, यादवेंद्र सोनकर बनाए गए महरुआ थाना अध्यक्ष

अंबेडकरनगर। थाना महरुआ के थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह का अचानक हुए फेरबदल में स्थानांतरण कर दिया गया है। अब उन्हें संमनपुर थाने की कमान सौंपी गई है। उनके 11 माह के कार्यकाल में महरुआ क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सख्ती और कार्रवाई के लिए वह चर्चा में रहे।

दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में महरुआ थाना क्षेत्र में अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाए गए, जिससे अपराधियों में खौफ और क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा। उनकी सक्रियता और तेजतर्रार कार्यशैली के चलते क्षेत्र में कई बड़ी घटनाओं का खुलासा भी हुआ। हालांकि, मंगलवार की रात अचानक हुए तबादले की सूचना के बाद महरुआ क्षेत्र की जनता में मिश्रित प्रतिक्रिया देखने को मिली। कुछ लोगों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए तबादले पर निराशा जताई, जबकि कुछ लोगों ने राहत की भावना भी जाहिर की। अब दिनेश कुमार सिंह को संमनपुर थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं, महरुआ थाने पर यादवेंद्र सोनकर को थाना प्रभारी बनाया गया है। तबादले को प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा बताया जा रहा है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments