Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यालेखपाल संघ मिल्कीपुर के अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी व मंत्री ज्ञान प्रकाश...

लेखपाल संघ मिल्कीपुर के अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी व मंत्री ज्ञान प्रकाश द्विवेदी


◆ तहसील स्तरीय सभी पदाधिकारी निर्विरोध हुए निर्वाचित


कुमारगंज, अयोध्या। शुक्रवार को मिल्कीपुर तहसील सभागार में राजस्व लेखपाल संघ का चुनाव हुआ। चुनाव में महेंद्र कुमार तिवारी सर्व सम्मति से तहसील अध्यक्ष चुने गए। अन्य पदाधिकारियों के चुनाव में उपाध्यक्ष आशीष राय, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश नाथ गुप्ता, मंत्री ज्ञान प्रकाश द्विवेदी, उपमंत्री राहुल वर्मा, कोषाध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्र व आडिटर सुकीर्ति मिश्रा चुनी गई।

    मिल्कीपुर तहसील लेखपाल संघ का कार्यकाल करीब दो माह पूर्व ही पूर्ण हो चुका था, जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने मिल्कीपुर तहसील में तैनात रहें कई लेखपालों का स्थानांतरण जिले की अन्य तहसीलों में किया गया था और अन्य तहसीलों में तैनात रहें लेखपालों की नियुक्ति मिल्कीपुर तहसील हुई थी स्थानांतरित लेखपालों के कार्यभार ग्रहण करने की वजह से चुनाव की प्रक्रिया करीब 2 माह की देरी से हो सका है। नवनिर्वाचित तहसील लेखपाल संघ के अध्यक्ष महेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि तहसील के लेखपालों ने मुझे पांचवीं बार अध्यक्ष के रूप में चुना है। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार पाण्डेय ने बताया कि तहसील लेखपाल की उपस्थिति में चुनाव संपन्न हुआ, तहसील के राजस्व लेखपालों ने अपनी सर्वसम्मति से तहसील अध्यक्ष महेंद्र कुमार तिवारी को चुना है, तहसील अध्यक्ष के साथ-साथ अन्य पदाधिकारी भी निर्विरोध निर्वाचित हुए है सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments