Monday, March 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याहनुमंत मंडप में महंत राजू दास का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

हनुमंत मंडप में महंत राजू दास का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया


अयोध्या। धार्मिक नगरी अयोध्या की प्रतिष्ठित सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास का जन्मदिवस हनुमंत मंडप में भव्य रूप से मनाया गया। जन्मदिन के मौके पर दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं और समर्थकों में विशेष उत्साह देखा गया। सभी ने महंत राजू दास को शुभकामनाएं दीं और उनकी दीर्घायु की कामना की।

इस अवसर पर शुभम सिंह अपने समर्थकों के साथ उपस्थित हुए और महंत राजू दास को भगवान श्रीराम का स्मृति चिन्ह भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। शुभम सिंह ने कहा कि युवाओं के बीच महंत राजू दास की लोकप्रियता और धर्म के प्रति उनकी निष्ठा प्रेरणादायक है। उनका जीवन सतत धर्म सेवा में समर्पित है और यही कार्यक्रम इसका प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि महंत राजू दास जैसे संत समाज को यह संदेश देते हैं कि हर व्यक्ति को धर्म और संस्कृति के प्रति जागरूक रहना चाहिए। इस अवसर पर लवकुश सिंह, निशांत सिंह, राज कुमार यादव, अमन वर्मा समेत अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे और धार्मिक वातावरण में जन्मोत्सव मनाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments