Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यातीर्थ क्षेत्र अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने किया राममंदिर में दर्शन-पूजन

तीर्थ क्षेत्र अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने किया राममंदिर में दर्शन-पूजन

अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने राममंदिर पहुंच कर रामलला वा कुबेश्वरनाथ का दर्शन पूजन किया। श्रीराम जन्मभूमि के दूसरे मंजिल और परिसर में चल रहे अन्य निर्माण कार्यों का उन्होंने अवलोकन किया। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दो माह पूर्ण होने की पूर्व संध्या पर ट्रस्ट अध्यक्ष पहुंचे मंदिर परिसर थे।
उन्होंने कहा कि समय से सभी कार्य पूर्ण हो जायेंगे। आने वाले राम भक्तों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिये ट्रस्ट कृतसंकल्पित है। भक्तों को दर्शन प्राप्त हो रहा है। ऊपर के दूसरे मंजिल का कार्य भी साथ-साथ सुचारू रूप से चल रहा है। कार्यदायी संस्थायें अपनी सेवा लगातार दे रही हैं। इस दौरान संत गोपाल दास, संत जानकी दास, शरद शर्मा, रामशंकर, फूलकांत आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments