Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामां आशा देवी अग्नि वंशीय चौहान कल्याण समिति का होली मिलन कार्यक्रम...

मां आशा देवी अग्नि वंशीय चौहान कल्याण समिति का होली मिलन कार्यक्रम हुआ संपन्न

अयोध्या। मां आशा देवी अग्नि वंशीय चौहान क्षत्रिय कल्याण समिति का होली मिलन कार्यक्रम कुमारगंज क्षेत्र के जोरियम ग्राम सभा में विश्वनाथ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि राजभवन मेंढावा प्रतापगढ़ के राजा राणा सूबेदार सिंह चौहान को विधि मंत्र द्वारा चंद्रराज तिवारी, अमित पांडे, राधेश्याम तिवारी, राम सागर मिश्रा ने राज तिलक किया व समाज के पदाधिकारियों ने 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया।
इसके साथ ही अग्निवंशीय चौहान कल्याण समिति के अध्यक्ष डीके सिंह ने कार्यक्रम में सम्मानित अतिथियों का राजतिलक किया। कार्यक्रम के दौरान श्री सिंह ने बताया कि 135 गांव के चौहान समाज के लोग आज यहां पर पहुंचकर होली मिलन कार्यक्रम को संपन्न बनाया। वही मुख्य अतिथि राजा राणा सूबेदार सिंह ने अपने समाज को शिक्षा क्षेत्र में आगे बढ़ने की अपील की। इस दौरान सूर्यनाथ सिंह पूर्व प्रधान जोरियम, रविनाथ सिंह,रंजीत सिंह, दीनानाथ सिंह, राकेश सिंह,हरिनाथ सिंह, ओमप्रकाश सिंह, जय प्रकाश सिंह ग्राम प्रधान जोरियम, संदीप सिंह, मयंक सिंह, डॉआर पी सिंह, सोनू सिंह, शैलेश सिंह दिलीप कुमार सिंह, संतोष सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, उमेश सिंह, अनिल सिंह,जितेंद्र सिंह,धीरेंद्र सिंह, राज किशोर सिंह, पवन किशोर सिंह, अजय सिंह पलिया,विजय सेन सिंह मोहन सिंह,अमरजीत सिंह,रण बहादुर सिंह, संतोष सिंह सहित तमाम समाज के लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments