Saturday, June 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरगोवंशो के प्रति प्रेम ने ली महिला की जान

गोवंशो के प्रति प्रेम ने ली महिला की जान


अम्बेडकर नगर। गोवंशों के प्रति महिला का प्रेम, उस पर भारी पड़ गया । पानी पिलाने गई महिला को गोवंश ने उठाकर पटक दिया, गंभीर अवस्था में महिला को स्थानीय सी एच सी में भर्ती करवाया गया जहां पर इलाज शुरू होने के कुछ ही देर बाद महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों ने महिला का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना जहांगीरगंज थाना अंतर्गत माधोपुर गांव का है। जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय नीलम दुबे पत्नी स्वर्गीय प्रमोद दुबे भीषण गर्मी में घर के आसपास आने वाले गोवंशों को प्रतिदिन पानी पिलाती थी। बीते सोमवार को वह घर के बाहर घूम रहे थे गोवंशो को पानी लेकर गई थी, इसी बीच गोवंश ने नीलम को उठाकर पटक दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर अवस्था में परिजन नीलम को लेकर सी एच सी जहांगीरगंज लेकर पहुंचे जहां इलाज शुरू होने के थोड़ी देर बाद नीलम की मौत हो गई ।अचानक कोई इस घटना को लेकर घर वालों का रोल होकर बुरा हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments