Saturday, September 5, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरइंटरलॉकिंग प्लांट में आग लगने से लाखों का नुकसान

इंटरलॉकिंग प्लांट में आग लगने से लाखों का नुकसान

जलालपुर , अम्बेडकर नगर। जलालपुर क्षेत्र के रसूलपुर बाकरगंज गांव में लगे इंटरलॉकिंग प्लांट में मंगलवार को अपराहन आग लग जाने से प्लांट पर 4000 डाई, प्लास्टिक के पटाई आदि सब कुछ जलकर राख हो जाने से लगभग 3 लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है।

प्लांट प्रोपराइटर शांति देवी ने थाने में दिए गए प्रार्थना पत्र में गांव के ही कुछ लोगों पर पुरानी रंजिश को लेकर आग लगाने का आरोप लगाया है। और कहा है कि उनके गांव के कुछ लोग उनके पति से पुरानी रंजिश बस आग लगाए है। पीड़िता ने थाने में गई तहरीर के साथ पुलिस अधीक्षक से भी कार्रवाई की मांग की है। मालीपुर थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है, जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments