◆ वॉलीबाल, रस्साकसी, कबड्डी, दौड़, फुटबाल तथा क्रिकेट प्रतियोगिताओं का हुआ फाइनल
अयोध्या। मकबरा स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में लोकसभा प्रधानमंत्री खेल प्रतियोगिता का समापन हुआ। 4 सितम्बर से ब्लाक स्तर पर प्रारम्भ हुई प्रतियोगिताओं में विजेता तथा उपविजेता टीमों का फाइनल लोकसभा स्तर पर खेला गया। वॉलीबाल, रस्साकसी, कबड्डी, एथलेटिक्स में दौड़, फुटबाल तथा क्रिकेट की प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। प्रधानमंत्री खेल प्रतियोगिता का आयोजन पूर्व सांसद लल्लू सिंह के संयोजन में हुआ।
समापन सत्र के मुख्य अतिथि महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने दीप प्रज्जवलन कर प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों को शुरू करवाया। खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह वर्धन किया। इस दौरान विभिन्न विद्यालय की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा महापौर का माल्यापर्ण कर तथा रामनामा पहना कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ने विजेता तथा उपविजेता टीम को प्रमाण पत्र तथा ट्राफी देकर सम्मानित किया।



दौड़ प्रतियोगिताओं में 100 मी. में प्रवीन तिवारी विजेता तथा आदित्य उपाध्याय उपविजेता रहे। 200 मी. में अर्पित सिंह ने धीरेन्द्र सिंह को हराया। 400 मी. में अवनीश यादव ने प्रथम स्तर प्राप्त किया। सोनू यादव दूसरे स्थान पर रहे। 800 मी की प्रतियोगिता में राज लोधी प्रथम तथा राकेश यादव दूसरे स्थान पर रहे। 1500 मी में राकेश यादव विजेता बने। उपविजेता आयुषा यादव रहे।
