Saturday, May 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापीएनबी के कृषि आउटरीच कार्यक्रम में किसानों को वितरित किए गए ऋण...

पीएनबी के कृषि आउटरीच कार्यक्रम में किसानों को वितरित किए गए ऋण स्वीकृति पत्र


अयोध्या। पंजाब नेशनल बैंक की भदरसा शाखा परिसर में कृषि आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधान कार्यालय नई दिल्ली से आए उप महाप्रबंधक विजय अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

कार्यक्रम में पीएनबी के मंडल अंतर्गत आने वाले सात जिलों से बड़ी संख्या में ऋणान्वित ग्राहकों एवं उनके प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान चयनित ग्राहकों को ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। साथ ही बैंक की विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी देकर किसानों और उद्यमियों को व्यवसाय विस्तार से जुड़ी संभावनाओं के बारे में अवगत कराया गया।

मंडल प्रमुख रक्ति मावा दान ने कहा कि बैंक कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। वहीं मुख्य अतिथि विजय अग्रवाल ने कहा कि कृषि क्षेत्र से जुड़े ग्राहकों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रबंधक राजभाषा हरिश्चंद्र राम ने किया। इस अवसर पर उपप्रबंधक अशोक पांडेय, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, संतोष कुमार, सक्षम दूबे, रामधीरज, सौरभ सिंह, शिवेंद्र मिश्रा, सत्यनारायण यादव सहित अन्य अधिकारी, अतिथि और ग्राहक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments