Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविहिम मातृशक्ति प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की जारी किया सूची

विहिम मातृशक्ति प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की जारी किया सूची


अयोध्या। विश्व हिन्दू महासंघ की देवकाली मंदिर में संगठनात्मक बैठक हुई। इस दौरान संगठन के मातृशक्ति प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की सूची जारी की गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साप्ताहिक जन्मदिन समारोह के दौरान आयोजित कार्यक्रमों को लेकर बैठक में चर्चा की गई।
विहिम के जिलाध्यक्ष राजकुमार सोनकर ने बताया कि मातृशक्ति में जिलाध्यक्ष पूजा श्रीवास्तव, महामंत्री रोली श्रीवास्तव व प्रियंका गुप्ता, उपाध्यक्ष रेनू जायसवाल, अम्बे श्रीमाली मंत्री नीलम रस्तोगी, ममता गुप्ता, अंजली द्विवेदी, नीलम मौर्या, सुशीला पाण्डेय व सुनीता जायसवाल, खुशबू मौर्या को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि विहिम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर साप्ताहिक कार्यक्रमों का आयेजन करेगा। जिसका समापन 11 जून को होगा। विहिम के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि आयोजन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को इसको लेकर जिम्मेदारियां सौप दी गई है। बैठक में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष उमेश सिंह, जिला महामंत्री मृत्युंजय श्रीवास्तव, जिला मंत्री सागर सोनकर, धर्माचार्य प्रकोष्ठ रमेश शास्त्री मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments