Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरआलापुर में आकाशीय बिजली बनी काल, मासूम बच्ची और सब्जी विक्रेता की...

आलापुर में आकाशीय बिजली बनी काल, मासूम बच्ची और सब्जी विक्रेता की मौत


◆ मानसून की पहली बारिश ने मचाई तबाही, दो परिवारों में कोहराम


आलापुर अंबेडकर नगर। आलापुर क्षेत्र में मानसून की पहली बे-मौसम बरसात लोगों के लिए राहत की बजाय आफत बनकर आई। शुक्रवार को हुई तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो अलग-अलग घटनाओं में एक मासूम बालिका और एक सब्जी विक्रेता की दर्दनाक मौत हो गई। हादसों से इलाके में मातम छा गया है और पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा है। पहली घटना जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के गनपतपुर गांव की है, जहां 9 वर्षीय प्राची, पुत्री अमरजीत, घर के बाहर खेल रही थी। तभी अचानक तेज गरज और चमक के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना सराय हैवत गांव, तहसील आलापुर में हुई, जहां सब्जी विक्रेता राकेश मौर्य बरसात के दौरान बाजार से घर लौट रहे थे कि तभी बिजली गिरने से वह भी इसकी चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। दोनों ही घटनाओं से संबंधित परिवारों में गहरा शोक है। मासूम बालिका और मेहनतकश सब्जी विक्रेता की असमय मृत्यु से ग्रामीणों में भी शोक की लहर दौड़ गई है। घटनाओं की सूचना पर उपजिलाधिकारी आलापुर सुभाष सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना को बेहद दुखद बताया और कहा कि पीड़ित परिजनों को नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। वहीं स्थानीय समाजवादी पार्टी नेताओं प्रदुम्न यादव और हेमंत यादव ने भी पीड़ित परिवारों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments