उपराज्यपाल किरण बेदी ने बताया कि अपनी मां की बरसी के मौके पर रामलला का दर्शन करने अयोध्या पहुंची हूं। ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे राम लला का दर्शन करने का मौका मिला। मैं बहुत आभारी हूं अपने प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का और सारे प्रशासन का, उन सभी की आभारी हूं, जिनकी वजह से अयोध्या में राम मंदिर बना है। यह भारतवर्ष और हर भारतीय का सौभाग्य है, जो भगवान राम में विश्वास करता है, वह अपने जीवन में अयोध्या जरूर आएगा।