Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरएलआईसी के सीआरएम ओपी केला का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

एलआईसी के सीआरएम ओपी केला का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जलालपुर अम्बेडकर नगर। ब्लॉक के रामपुर दुबे गांव निवासी ओपी केला का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वह वर्तमान में भारतीय जीवन बीमा निगम में सीआरएम के पद पर अयोध्या जनपद में तैनात थे और पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे। मंगलवार को अयोध्या के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।
उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। एलआईसी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गहरा दुःख व्यक्त किया। स्वर्गीय ओपी केला पूर्व में अकबरपुर एवं जलालपुर स्थित एलआईसी शाखाओं में शाखा प्रबंधक के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके थे। अपने सौम्य व्यवहार और कार्यकुशलता के कारण वे सहकर्मियों व अभिकर्ताओं के बीच काफी लोकप्रिय थे।
परिवार में उनके दो पुत्र एवं एक पुत्री हैं। उनके निधन पर सेवानिवृत्त डीओ एपी वर्मा, अवनीश यादव, रविंद्र प्रसाद, आजाद गौतम कुमार, प्रमोद उपाध्याय, बृजेश चतुर्वेदी समेत अनेक लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments