अयोध्या। अन्नपूर्णा भवन संचालकों और कोटेदारों ने कमीशन बढ़ाए जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताया है। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के प्रतिनिधि एवं जिला पूर्ति अधिकारी ब्रजेश मिश्र के माध्यम से मुख्यमंत्री को धन्यवाद एवं आभार पत्र भेजा।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा सस्ता गल्ला विक्रेताओं का कमीशन बढ़ाकर 90 रुपयेसे 125 रुपये किए जाने का निर्णय सराहनीय है। इससे प्रदेश के कोटेदारों को राहत मिलेगी। साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा कमीशन में 25 रुपयेअतिरिक्तबढ़ोतरीकेलिएकेंद्रसरकारकोप्रस्तावभेजेजाने पर भी संगठन ने प्रसन्नता व्यक्त की।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी, संरक्षक विजय कुमार गुप्ता, दिनेश पांडेय, शिवकुमार गुप्ता और अब्दुल वाहिद ने भी मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
आभार पत्र सौंपने वालों में ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप संगठन के जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण पांडेय, महासचिव अशोक कुमार कनौजिया, महानगर अध्यक्ष हाजी सलीम खान, अन्नपूर्णा संचालक राजाराम मिश्र, रामपाल तिवारी, रमाकांत तिवारी, सियाराम विश्वकर्मा, दिलीप कुमार, सूर्यभान सिंह, रामकेवल यादव, प्रेम प्रकाश तिवारी, अजय कुमार पांडेय, राम प्रगति तिवारी, दीपक तिवारी, सचिन कुमार, रामलगन, सुरेश कुमार, तर सिंह चौहान, सुशील कुमार मिश्र, रमाशंकर मिश्र, मनीष सिंह, रामजी शुक्ला, मलखान सिंह और प्रभुदीन सहित बड़ी संख्या में अन्नपूर्णा भवन संचालक व कोटेदार मौजूद रहे।